भड़ेरिया का अशोकनगर विधायक व समाज ने किया सम्मान


गुना। रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भडेरिया
का अशोकनगर में जयंती कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व रजक समाज  के लोगों
ने साल श्रीफल देकर सम्मान किया।
जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोकनगर विधायक जजपालसिंह जज्जी ने कहा
कि आज पूरा देश संत श्रीगाडगेजी को याद कर रहा है। उनके द्वारा किये गये
कार्य आज भी प्रासांगिक हैं। उन्होंने स्वच्छता की अलख जगाकर शिक्षा के
लिये जो कार्य किये हैं, आज समाज को उनके आदर्शों उनके उद्देष्यों पर
चलने की जरूरत है।
कार्यक्रम की शुरुआत  संतश्रीगाडगे की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा
दीप प्रज्जवलन कर हुई।  रजक महासमाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण
भड़ेरिया ने संतश्री गाडगेजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये जीवन परिचय और
उनके कार्यों को समाजजन के बीच में बताया तथा गाडगे बाबा के पदचिन्हों पर
चलने के लिये समाज के लोगों से आग्रह किया। उन्होंने मुख्य अतिथि के
समक्ष शहर में संत श्रीगाडगे बाबा की प्रतिमा चैराहा पर स्थापित करने की
मांग रखी। जिसे विधायक जजपालसिंह जज्जी ने स्वीकार कर शीघ्र लगवाने का
आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान रजक महासमाज  के प्रदेश अध्यक्ष
लक्ष्मण भडेरिया  का उपस्थित रजक समाज के जनों व विधायक जजपालसिंह जज्जी
ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया
संगठन द्वारा समाज के वृद्धजनों व प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया
गया। बच्चों द्वारा दहेज प्रथा और कुरीतियां उन्मूलन पर आधारित नाटक का
मंचन किया गया जिसमें दहेज प्रथा के वजह से टूटते परिवारों को बहुत अच्छे
से चित्रित किया गया। इसके साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य, गायन
नाटक बहुत अच्छा प्रस्तुति दी गई वक्ताओं ने बताया कि सांस्कृतिक
गतिविधियां ही आने वाले भविष्य को सुनहरा और सुशिक्षित बना सकती हैं और
इसके लिए हम अपने सामाजिक स्तर को उठाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश सचिव राजेश रजक गुना, विधायक प्रतिनिधि
प्रमेंद्र तायड़े, कांग्रेस नेता मालती सेन, रजक समाज की प्रदेश महिला
इकाई मंत्री संध्या बुड़ेरिया, संभागीय महामंत्री कमला रजक, संभागीय
उपाध्यक्ष हरलाल रजक, जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार बुड़ेरिया, जिला
कोषाध्यक्ष पूरनसिंह रजक, प्रचार मंत्री राजेष कुकरेठा, जिला सचिव
चिमनलाल रजक, महामंत्री रतिराम रजक, नगर अध्यक्ष जितेंद्र रजक, युवा
अध्यक्ष अरविंद रजक, नगर अध्यक्ष विकेष रजक, महिला इकाई जिलाध्यक्ष कमला
रजक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों ने कार्यक्रम में षिरकत
की। इस दौरान समाज के वृद्धजनों का षाॅल व श्रीफल से सम्मान किया गया
वहीं सहित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चियों को
शील्ड व मैडल देकर पुरूस्कृत किया गया।


Comments