ग्वालियर। मध्य प्रदेश साहित्य सांस्कृतिक कला मंच के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि माता प्रसाद शुक्ल थे। अध्यक्षता सुरेश सम्राट ने की। गोष्ठी में वसन्त व वर्तमान परिवेश विषय पर डॉ. रमेश त्रिपाठी, रमेश निर्झर, डॉ. एस.के. राठौर, राजेश अवस्थी, अशोक शर्मा, अनंग पाल सिंह भदौरिया, कमलेश कैश, डॉ. किंकर पाल सिंह जादौन एवं आर.आर. गुप्ता ने कविता पाठ किया। आभार अशोक बित्थरिया ने व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment