भोपाल मध्यप्रदेश में सरकार क्या बदली, कई अधिकारियों के ऊपर नई सरकार का कहर टूटने का अंदेशा बन गया है। कमलनाथ सरकार में जिन अधिकारियों ने भाजपा नेताओं को लक्ष्य किया था। उन अधिकारियों की हालत इन दिनों खराब है। जिन अधिकारियों के नाम ट्रांसफर सूची में सबसे पहले आएंगे। उसमें राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता, छिंदवाड़ा के कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा, तथा रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव। सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं। रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव ने पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला को नोटिस देकर नगर निगम के नुकसानी की भरपाई करने का प्रयास किया था। वही छिंदवाड़ा के कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर उमरेठ में नहीं उतरने दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने उसी सभा में कहा था। बिट्टू कलेक्टर जल्दी हमारे दिन आएंगे, तब तेरा क्या होगा। राजगढ़ के थप्पड़ कांड की गूंज भी ट्रांसफर आदेश में सुनाई देगी पूर्व मंत्री संजय पाठक के खिलाफ कार्यवाही करने वाले उमरिया के कलेक्टर भी अब निशाने पर होंगे।
नई सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के होने पर लगभग एक दर्जन अधिकारी अब उनके व्यक्तिगत निशाने पर होंगे। सरकार बदलने के बाद कई अधिकारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
Comments
Post a Comment