22 कांग्रेस पदाधिकारी पार्टी की सदस्यता से निलम्बित


-कांगे€स जिलाध्यक्ष ने की कार्रवाई, पूर्व विधायकों एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के निलम्बन के प्रस्ताव भेजे
भिण्ड, ब्यूरो। मेहगांव के पूर्व विधायक ओपीएस भदौरिया, गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव एवं अटेर के पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया सहित जिले के 21 कांगे€स पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने 6 साल के लिए पाटी से निलम्बित कर दिया है। 
 जानकारी देते हुए कांगे€स जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांगे€स के संविधान के अनुशासनात्मक नियम 1(ग) में प्रदत्त शक्तियों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष शहर संतोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भिण्ड ग्रामीण शिवप्रताप सिंह कुशवाह, सेवादल अध्यक्ष विकास शर्मा, किसान कांगे€स अध्यक्ष जगदीश शर्मा, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष भिण्ड शहर सिद्धार्थ जैन के अलावा जिले के कांगे€स पदाधिकारी रणजीत सिंह कुशवाह, सुनील दुबे, रामदास सोनी, रविन्द्र सिंह नरवरिया, डॉ. तरुण शर्मा, महेश राजौरिया, अजीत सिंह कुशवाह, अनुराग मिश्रा, उदयवीर सिंह को 6 साल के लिए कांगे€स पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 
 इसी प्रकार प्रदेश कांगे€स के डेलीगेट हरीसिंह नरवरिया, अशोक चौधरी, राजेश सिंह भदौरिया, डॉ. रमेश दुबे, मप्र युवा कांगे€स सचिव प्रिंस दुबे, हरवीर सिंह कुशवाह, मप्र सेवादल बोर्ड की सदस्य सरोज जोशी, मेहगांव के पूर्व विधायक ओपीएस भदौरिया, गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव, अटेर के पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया को कांगे€स पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने हेतु प्रस्ताव मप्र कांगे€स कमेटी भोपाल को भेजा गया है। 


 


Comments