होम डिलेवरी के पास एसडीएम और तहसीलदार बनाएंगे


भोपाल । कोरोना यानी कोविड-19 वायरस के संक्रमण को रोकने और बचाव हेतु संपूर्ण देश में लॉक डाउन किया गया है। इस लॉक डाउन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवश्यक रोजमर्रा की जरूरतों एंव आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रदेश में सभी जिलों के कलेक्टर्स को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौडे दूध, सब्जी, फल, किराना, दवाइयां, रसोई गैस, की उपलब्धता एवं निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिये आवश्यक खाद्य सामग्रियों के डिपार्टमेन्टल स्टोर्स एवं दुकान/रेस्टोरेन्ट में लगे होम डिलेवरी बॉय और अति आवश्यक कार्य में अन्य आवागमन एवं परिवहन हेतु पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम और तहसीलदारों को उनके क्षेत्र में अधिकृत किया गया है। कृषि कार्य एवं फसल कटाई के लिए जिले के भीतर एवं बाहर आवागमन के लिए पास जारी करने के लिये अपने-अपने क्षेत्र में नायब तहसीलदारों को भी अधिकृत किया गया है।


इन नंबरों से अपने क्षेत्र के पास बनवा सकते हैं
    हुजूर: 9425802025, 9425493131
    कोलार: 9479884832, 9425393893
    बैरागढ़: 9425141824, 9893823929
    टीटी नगर: 9425472228, 9630977742
    नजूल शहर: 9425493825, 9425405527
    गोविन्दपुरा: 9893091290,9617039039
    एमपी नगर: 9406527240,7694915225
    बैरसिया: 9818722375, 9826232153


Comments