मुरैना । विगत दिवस मुरैना ,जौरा, कैलारस क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से किसानों को काफी पीडा का सामना करना पडा है। क्योकि किसानों की लहलाहती फसल को आंधी के साथ आई बारिश एवं ओलो ने बुरी तरीके से क्षति पहुंचाई है। सरसों की फसल पकी हुई खडी है। ओले के कारण गैंहूँ की फसल भी पूरी तरीकें से चौपट हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाज सेवी कुशल शर्मा ने ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीडित किसानों से मिलकर फसल का जायजा लिया। श्री शर्मा ने अर्रोदा,बघेलगांव,जौरा अलापुर,पचौखरा,भटपुरा,इत्यआदि गांव का दौरा किया है।
दौरे के दौरान कुशल शर्मा ने बताया कि किसानों की आपदा की गडी में हमारी कांग्रेस की प्रदेश सरकार और हमारे चंबल अंचल के लोकप्रिय नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया किसानों के साथ है। क्योकि सरसों की फसल पूरी तरके से पकी हुई खडी थी जिससे किसानों का बहुत नुकसान हुआ है। ओले के कारण सरसों की फली चटक गई है। किसानों को बहुत बडा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस नुकसान की जानकारी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को दूंगा। वहीं श्री शर्मा ने कहा मैं शासन प्रशासन से मांग करता हूँ कि राजस्व हमले को जल्द से जल्द ओला प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाये और पीडित किसानों को सरकार के द्वारा उचित मुआवजा जल्द से जल्द दिया जायेगा।
Comments
Post a Comment