कार्यकर्ताओं का प्यार और विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी कृष्ण कुमार सिंह कालूखेड़ा 

अम्बाह /ग्राम पाय का पुरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजराज सिंह तोमर के यहाँ आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार सिंह कालूखेड़ा ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ताओं का प्यार और विश्वास है, जो मुझे सार्वजनिक जीवन में लोगों के हित में काम करने की प्रेरणा देता है इलाक़े भर से आए कार्यकर्ताओं से श्री कालूखेड़ा ने कहा कि वह स्वर्गीय महेंद्र सिंह जी की जगह तो नहीं ले सकते लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के  लिए वह सदैव संघर्ष शील  रहेंगे इस अवसर पर दिमनी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजराज सिंह तोमर ने चंबल की परंपरा के अनुरूप साफा पहनाकर,तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया । इस अवसर पर रामप्रकाश तोमर, मेहताब सिंह, सुरेश सिंह, दसरथ सिंह, स्याम सिंह, महेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह, आशु राणा, मानसिंह तोमर,िबज्जू सखावार,एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।श्री कालूखेड़ा ने कहा कि  कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्यार और विश्वास उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यहीं पूंजी उन्हें सार्वजनिक जीवन में काम करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनका  कार्यालय और उनका घर उनके लिए खुला हुआ है वे उनसे आकर कभी भी मिल सकते हैं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार प्रदेशवासियों के हित में अनेक कार्य कर रही है अधिकारियों के लगातार हो रहे स्थानांतरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ अपवादो को छोड़कर प्रशासनिक कार्य को सुचारू ढंग से चलाने के लिए स्थानांतरण किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आम जनता के हित में प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है किंतु पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा  दिए गए खाली खजाने के चलते कुछ कार्य प्रभावित हो रहे हैं वह भी जल्द पटरी पर आ जाएंगे 
दिमनी में महामंत्री रामकिशोर तोमर  गजेंद्र सिंह,एवम समस्त पदाधिकारियो द्वरा स्वागत किया गया। अम्बाह में ब्लॉक अध्यक्ष बंटी चौहान एवम समस्त पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया। पोरसा में ब्लॉक अध्यक्ष राकेस उपाध्याय सुरेश जाटव,एवम समस्त पदाधिकारियो द्वारा स्वागत किया गया। 


Comments