खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 2 साल बढ़ी


भोपाल  । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष करने का निर्णय लिया है। कमलनाथ सरकार की जाने और शिव सरकार के आने के बीच खाद्य निगम के अधिकारियों ने अपने स्तर पर 2 साल की सेवा वृद्धि संचालक मंडल द्वारा करा दी है।
उल्लेखनीय है विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष हैं। उनकी अध्यक्षता में संचालक मंडल ने यह निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव की ओर से अब इसका आदेश भी वही जारी करेंगे।
उल्लेखनीय है 2018 में जब सेवानिवृत्ति आयु को 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किया जाना था। उस समय इस प्रस्ताव को संचालक मंडल ने निरस्त कर दिया था। जैसे ही कमलनाथ सरकार गई। उसी बीच संचालक मंडल की बैठक में सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई हैं।


Comments