\केंद्रीय जेल में इन दिनों बंदियों द्वारा तीन परत के सूती कपड़े के मास्क तैयार किए जा रहे हैं। जेल में बने यह मास्क अधिकारियों द्वारा काफी पसंद किए गए हैं। इनके रेट भी कम है। कपड़े की गुणवत्ता भी अच्छी है। सरकारी विभागों द्वारा सेंट्रल जेल सागर को 40000 मास्क सप्लाई करने के ऑर्डर मिले हैं।
सागर जेल में बंद कैदियों द्वारा रोजाना 8 से 10 घंटे काम किया जा रहा है। अभी तक कैदियों द्वारा बनाए गए 10000 मास्क सप्लाई किए जा चुके हैं। जेल में बंद कैदी प्रतिदिन 2 से 3000 मास्क तैयार कर रहे हैं। मास्क बनाने में 1रुपया 80 पैसे का खर्चा आ रहा है। जेल अधीक्षक सोलंकी के अनुसार ज्यादा से ज्यादा मास्क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जेल प्रबंधन और कैदी मिलकर इस काम को बड़े पैमाने पर कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment